
केदारनाथ
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की व्यस्तता के बीच कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज से तीन दिन तक बाबा केदारनाथ की शरण में पहुंचे है। ऐसे समय में जब चुनाव प्रचार जोरों पर है, राहुल की केदारनाथ धाम की तीन दिवसीय निजी आध्यात्मिक यात्रा के राजनीतिक मायने भी हैं। राहुल गांधी के इस दौरे को कांग्रेस की नरम हिंदुत्व रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनावी राज्यों में बीजेपी के आक्रामक अभियान के खिलाफ राहुल की जवाबी राजनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है।
यह राहुल गांधी का निजी दौरा है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनावों के बीच राहुल गांधी का अचानक बाबा केदारनाथ के दर्शन करना और वहां उनका तीन दिवसीय प्रवास राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। कांग्रेस मध्य प्रदेश और राजस्थान व छत्तीसगढ़ में सत्ता विरोधी लहर जैसे अपने नए आकर्षक चुनावी वादों पर भरोसा कर रही है।
वही राहुल गांधी को केदारनाथ में देखकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने जमकर मोदी–मोदी के नारे लगाए। इससे साफ है कि चुनाव से ऐनपूर्व राहुल गांधी के सॉफ्ट हिन्दुत्व के प्रपंच को जनता सिरे से खारिज कर रही है।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश