बंशीधर भगत, पूर्व कैबिनेट मंत्री
हल्द्वानी
अपने बयान से भारतीय जनता पार्टी की किरकिरी कराने वाले उत्तराखंड के कालाढूंगी विधानसभा से भाजपा के विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व अतिवरिष्ठ नेता अब सफाई देते नजर आ रहे हैं। विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि उन्होंने भगवान को प्रसन्न करने के लिए अपनी घरेलू भाषा में इस बात को कहा लेकिन यदि किसी के आत्मसम्मान और भावनाओं को ठेस पहुंची है तो वह अपने शब्द वापस लेते हैं और इसके लिए माफी भी मांगते हैं, उन्होंने मीडिया में सार्वजनिक रूप से इस बात को कहा है। गौरतलब है कि 1 दिन पूर्व अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत द्वारा देवी देवताओं पर अमर्यादित बयान दिया था जिस पर अब उन्होंने माफी मांगी है।

More Stories
एसएसपी दून की सख्ती, शिक्षण संस्थानों में गुटबाजी करने वाले छात्र होंगे चिन्हित, छात्र गुटों के बीच हुए झगड़े/मारपीट पर तत्काल अभियोग दर्ज कर होगी सख्त वैधानिक कार्यवाही, सम्बन्धित शिक्षण संस्थान की जवाबदेही भी होगी तय
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा, गैस आपूर्ति सुचारू रखने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर संभव प्रयास कर रही है सरकार