रेखा यादव, एसपी क्राइम,हरिद्वार।
हरिद्वार
हरिद्वार पुलिस की सख्ती के बावजूद एक बार फिर जेल से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। हरिद्वार जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी के नाम पर पचास लाख रुपए की रंगदारी की मांग की गई है। रंगदारी मांगने वाले ने खुद को सुनील राठी बताते हुए ना केवल पैसों की मांग की बल्कि, पैसे न देने पर सिडकुल स्थित एक बड़े भूखंड पर कब्जा करने की भी धमकी दी है। मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कुख्यात सहित कुल 6 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हरिद्वार के रोशनाबाद जेल में कड़ी सुरक्षा में बंद कुख्यात सुनील राठी के नाम पर रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। इस बार गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रविकांत मलिक और उनके भाई से सुनील राठी के नाम पर पचास लाख रुपए की रंगदारी की मांग की गई है। धमकी देने वाले ने खुद को सुनील राठी बताते हुए पैसा पहुंचाने को कहा है, यदि पैसा नहीं दिया गया तो औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल स्थित रविकांत मलिक के 1 बड़े भूखंड पर कब्जा करने की भी धमकी दी गई है।
पीड़ित रविकांत मलिक ने सिडकुल थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्हें व्हाट्सएप कॉल के जरिए यह धमकी दी गई है। इस मामले में रविकांत मलिक ने सुनील राठी सहित कुल 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामले।के बारे जानकारी देते हुए एसपी क्राइम रेखा यादव ने बताया कि रविकांत मलिक की तहरीर पर सुनील राठी, नीरज मलिक, प्रदीप राठी, रोहताश, विपिन राठी और सुशील गुर्जर के खिलाफ रंगदारी मांगने सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की तत्काल जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों में सिडकुल के एक भूखंड को लेकर विवाद है। जिसमे एक पक्ष द्वारा सुनील राठी से संपर्क किया गया था।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश