देहरादून
देहरादून से एक फर्जी फौजी को मिलिट्री इंटेलिजेंस और प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह खुद को सेना पुलिस का अधिकारी बताकर घूम रहा था। आरोपित के पास से फर्जी कैंटीन कार्ड, सेना की वर्दी, कई बटालियनों की टोपी और कई फर्जी डॉक्यूमेंट्स बरामद किए गए हैं। अपने को आर्मी का जवान बताने यह फर्जी फौजी व्यक्ति सोशल मीडिया पर भी सेना की वर्दी पहनकर वीडियो बनाता था, जो खूब वायरल भी हैं। पुलिस की गिरफ्त में आया यह आरोपित दिल्ली ट्रेनिंग सेंटर और देहरादून से लेकर जोशीमठ आर्मी क्षेत्र में खुद को सेना का जवान बताकर घूमता दिखा था। युवक पर मिलिट्री इंटेलिजेंस की लंबे समय से नजर थी।
आरोपित सुनील कुमार मूल रूप से हनुमानगढ़, राजस्थान का रहने वाला है। देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के पास सेना का जवान बनकर घूम रहे इस बहरूपिये सुनील को आर्मी इंटेलिजेंस और पुलिस की संयुक्त टीम ने गिफ्तार किया है।
गिरफ्तार हुए फर्जी फौजी ने विंग कमांडर अभिनंदन जैसी मूछें रखी हुई हैं। यह भी बताया जा रहा है कि आरोपी के तार फर्जी भर्ती करवाने वाले गिरोह से भी जुड़े हैं। सुनील आईएमए और अन्य आर्मी इलाकों के आसपास घूमकर युवाओं को सेना में भर्ती करवाने का झांसा देता था |

More Stories
उत्तराखंड की पिंकी बिष्ट को लखनऊ में शक्ति स्वरूपा सम्मान से किया गया सम्मानित
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा आकस्मिक सघन चेकिंग अभियान, पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले वाहनों की जा रही आकस्मिक चैकिंग
एसएसपी दून के निर्देशन में दून पुलिस ने चलाया ऑपरेशन क्रैकडाउन, जनपद में रह रहे बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/श्रमिकों/होम-स्टे, आश्रम, हॉस्टल, होटल एवं अन्य संस्थानों में निवासरत व्यक्तियों के किये सत्यापन