देहरादून
शनिवार को सूचना निदेशालय में आयोजित कार्यक्रम में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में अधिवर्षता आयु पूर्ण करने वाले मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भुवन चंद्र जोशी एवं तकनीकी सहायक प्रमोद चन्द्र पन्त को सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर अपर निदेशक आशिष कुमार त्रिपाठी ने श्री पंत और श्री जोशी के कार्यों को याद करते हुए कहा कि दोनों कार्मिको ने कर्तव्यनिष्ठा एवं कर्तव्य परायणता के साथ ही मनोयोग से अपनी सेवायें दी हैं।
संयुक्त निदेशक के एस चौहान ने अपने संबोधन में दोनों कार्मिकों द्वारा विभाग हेतु दिए गए योगदान को याद किया।
इस अवसर पर उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ के महामंत्री सुरेश भट्ट द्वारा कर्मचारी संघ की ओर से भुवन चंद्र जोशी जी का कर्मचारी संघ के अध्यक्ष के रूप में कर्मचारियों के कल्याण हेतु किए गए प्रयासों को याद किया गया।
इस अवसर पर उपनिदेशक मनोज श्रीवास्तव, उपनिदेशक रवि बिजारनिया, सहायक निदेशक एल.पी भट्ट,
मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पान सिंह बिष्ट, सूचना संघ के पदाधिकारियों समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के कार्यो के साथ ही प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की वित्तीय स्वीकृति