देहरादून
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम सुविधा उपलब्ध कराने तथा सरकारी संपत्तियों पर अनाधिकृत कब्जे को मुक्त किए जाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला की संयुक्त टीम द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 72 ( आईएसबीटी ) के समीप अनाधिकृत रूप से कब्जाई गई 440 वर्ग मीटर भूमि को कब्जामुक्त किया गया। इस अनाधिकृत कब्जे को हटाने से आईएसबीटी के समीप ट्रैफिक व्यवस्था को सुविधा मिल सकेगा, साथ ही उक्त राजमार्ग मे 60 मीटर लंबाई एवं 7 मीटर से अधिक चौड़ाई अतिरिक्त भूमि प्राप्त होने पर, उक्त स्थान पर मार्ग को दो लाइन ट्रैफिक सुचारू की सुगम सुविधा मिल गई है।
तहसीलदार सदर के नेतृत्व में टीम द्वारा अनाधिकृत कब्जे को हटाने हेतु दूसरे पक्ष को विश्वास में लेकर शांतिपूर्वक तरीके से सौहार्द के माहौल में अतिक्रमण हटाया गया।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग तथा यातायात नियमो के उल्लंघन पर 84 वाहनों को पुलिस ने किया सीज़
परेड ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी तथा एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के दिये निर्देश
सम्मान और सेवा का संगम: धामी सरकार ने आंदोलनकारियों, सैनिकों और आमजन को दिया सशक्त सहारा