मंसूरी
मसूरी में तेज हवाओं के कारण कई घरो की उडी छतें, धरो में रखा सामान हुआ खराब
मसूरी में देर रात से हो रही बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है सुबह के समय तेज हवाओं के चलने के कारण कई घरों की छतें उड़ गई जिससे घर में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया वहीं घरों की टीन उडने के कारण उसकी चपेट में आने से कई लोग बाल-बाल बच गए। मसूरी के नाभा हाउस के मकानों की घरों की छतें तेज हवाओं के कारण उड़ कर कई मीटर दूर जाकर गिर गई । लोगों ने बताया जा रहा है कि कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के कारण विद्युत सेवा भी ठप हो गई जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि काफी तेज हवा चलने के कारण उनके घरों की छतें उड़ गई जिससे घर के अंदर बारिश का पानी आ गया और उनके घर में रखा सामान खराब हो गया वही खराब हो गया उन्होंने बताया कि किसी प्रकार का जान का नुकसान नहीं हुआ है परन्तु उनका काफी नुकसान हो गयरा।
घरों की छतें उड़ने की सूचना मिलने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया उन्होंने कहा कि उनके द्वारा एसडीएम मसूरी से फोन पर मसूरी के कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के कारण हुए नुकसान का बारे में बताया गया है और उनसे सरकारी स्तर पर की जाने वाली मदद को तत्काल देने का भी आग्रह किया गया है उन्होंने कहा कि पटवारी प्रभ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन करेगा और सरकारी तौर पर दी जानी वाली मदद को तत्काल दी जाएगी।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू