हल्द्वानी: चोरगलिया थाना क्षेत्र के हल्द्वानी सितारगंज राज्य मार्ग पर अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, बाइक पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. जिसे 108 सेवा से सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है।
जानकारी मुताबिक, उत्तर प्रदेश पीलीभीत निवासी पप्पू और संजीव पीलीभीत से हल्द्वानी को लौट रहे थे. जहां चोरगलिया थाने से कुछ दूरी बैंड के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. जिसमें बाइक सवार पप्पू (35 वर्षीय) की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, उसका साथी संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहीं, सूचना पर पहुंची 108 सेवा से घायल को अस्पताल को भेजा गया. बताया जा रहा है कि दोनों युवक हल्द्वानी में समता आश्रम गली में किराए पर रहते थे. जहां हल्द्वानी में ये ई-रिक्शा चलाने का काम करते थे। फिलहाल, पुलिस पप्पू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक के परिजनों को पुलिस ने सूचित किया है. जबकि, घायल संजीव की हालत गंभीर बनी हुई है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश