देहरादून
बॉबी कटारिया अब भी पुलिस के सामने पेश नहीं हुआ तो एक महीने बाद कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी। फिलहाल उसकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। 10 अगस्त को बॉबी कटारिया का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह सड़क पर ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीता दिख रहा था।
सड़क पर ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीने और पुलिस को धमकाने के आरोपी बॉबी कटारिया का कोर्ट ने कुर्की वारंट जारी कर दिया है। उसके घर पर वारंट चस्पा करने के लिए कैंट पुलिस की टीम रवाना हो गई है।
बॉबी कटारिया अब भी पुलिस के सामने पेश नहीं हुआ तो एक महीने बाद कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी। फिलहाल उसकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। 10 अगस्त को बॉबी कटारिया का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह सड़क पर ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीता दिख रहा था।
इस मामले में डीजीपी अशोक कुमार के आदेश पर 11 अगस्त को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पता चला कि यह वीडियो उसने 25 जुलाई को किमाड़ी मार्ग पर बनवाया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद कटारिया ने सोशल मीडिया पर उत्तराखंड पुलिस को धमकी भी दी थी। इस मामले में उसे कई बार बुलाने के लिए नोटिस जारी किए गए, लेकिन वह नहीं आया।
पिछले दिनों पुलिस ने गैर जमानती वारंट हासिल कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू की, लेकिन वह अंडरग्राउंड हो गया। पर्याप्त दबिश के बाद पुलिस ने उसके कुर्की वारंट (सीआरपीसी 82) हासिल करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी।
इंस्पेक्टर कैंट राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शनिवार को कोर्ट ने कुर्की वारंट जारी कर दिए हैं। इसे उसके घर पर चस्पा करने के लिए पुलिस टीम को शनिवार रात को रवाना कर दिया गया है। नियमानुसार यदि वह पकड़ा नहीं गया तो एक माह बाद उसके घर की कुर्की (सीआरपीसी 83 के तहत) की जाएगी।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश