देहरादून
प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा थाना क्षेत्र मे शान्ति/कानून व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने हेतु थाना क्षेत्र मे निवासरत् हिस्ट्रीशीटरो की निगरानी हेतु कोतवाली डोईवाला पर बुलाकर भौतिक सत्यापन किया गया । सभी एचएस को हिदायत दी गयी कि किसी भी प्रकार से अपराध मे संलिप्ता एवं उनके विरूद्ध आमजन द्वारा शिकायत किये जाने पर सम्बन्धित हिस्ट्रीशीटर के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। उक्त के अतिरिक्त सभी हिस्ट्रीशीटर के नवीनतम् फोटोग्राफ व निवास सम्बन्धी विवरण को सम्बन्धित अभिलेखो मे अध्यावधिक किया गया । प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा समस्त चौकी/हल्का प्रभारी व बीट कर्म0गणो को हिस्ट्रीशीटरो की नियमित रूप से निगरानी करने हेतु निर्देशित किया गया।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश