देहरादून
दिनांक 12/06/2024 को वादिनी निवासी सहसपुर द्वारा थाना सहसपुर पर लिखित तहरीर दी की ग्राम जाटोंवाला निवासी समून पुत्र सकूर के द्वारा वादिनी के घर में घुसकर उनकी 12 वर्षीय नाबालिक पुत्री के साथ छेड़खानी की गई है। सूचना के आधार पर थाना सहसपुर पर तत्काल *मु0अ0सं0 178/2024 धारा 354/452 भादवी व 7/8 पोक्सो अधिनियम* बनाम समून पंजीकृत किया गया।
घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिए गये। जिस पर थाना सहसपुर पर टीम गठित कर कुशल सुरागरसी/पतारसी करते हुए आज दिनांक 13-06-2024 को नामजद अभियुक्त समून को उसके घर जाटों वाला से गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता अभियुक्त*
1- समून पुत्र शकूर निवासी ग्राम जाटों वाला, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र 37 वर्ष ।
*पुलिस टीम*
1-म0उ0नि0 रश्मि रावत
2-कांस्टेबल परविंदर कुमार
3-कांस्टेबल सुमित कुमार

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी दून के निर्देशों पर लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान, कबाड़ का काम करने वाले 293 व्यक्तियों के पुलिस ने किये सत्यापन
दिवारीखौल जोखणी मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति के लिये क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं