देहरादून
दिनांक 16/11/2023 को बादनी द्वारा कोतवाली विकासनगर में लिखित तहरीर दी कि अभि० अमजद पुत्र स्व० यूसुफ उनकी नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर तत्काल अंतर्गत धारा 363 आईपीसी अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले में अभियुक्त की गिरफ्तारी व अपहृता नाबालिक बालिका की सकुशल बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा प्रभारी निरीक्षक विकासनगर को आवश्यक निर्देश दिए गए, जिस पर तत्काल टीम का गठन कर गठित टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी कर मुखबीर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा आज दिनांक 18/11/2023 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अमजद पुत्र स्व० युसूफ निवासी जंगलात चौकी के पास सहसपुर थाना सहसपुर जनपद देहरादून उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से अपहृता नाबालिक बच्ची को बरामद किया गया।
*नाम पता अभियुक्त*
1- अमजद पुत्र स्वर्गीय युसूफ निवासी जंगलात चौकी के पास सहसपुर, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र 19 वर्ष
*पुलिस टीम*
1- उ०नि० पंकज कुमार, चौकी प्रभारी हरबर्टपुर
2- हेड कांस्टेबल 353 नीरज शुक्ला
3- कांस्टेबल S.O.G. जितेंद्र कुमार

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश