देहरादून
सार्वजनिक स्थान पर लडाई-झगडा करने/हुडदंग मचाने वाले व्यक्तियो के विरूद्ध कडी कार्यवाही किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा निर्देश निर्गत किये गये है।
दिनांक: 21-06-24 को थाना क्लेमेंटटाउन क्षेत्र अंतर्गत दो व्यक्तियों द्वारा शांति व्यवस्था भंग कर हुड़दंग करने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची, उक्त दोनों व्यक्तियों को काफी समझाने का प्रयास किया गया परंतु उक्त दोनों व्यक्ति और अधिक आक्रोशित होकर आपस में लडाई करने पर उतारू हो गये, जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनो अभियुक्तों को धारा 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों को समय से मां0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
1-अक्षत चौधरी पुत्र मदनलाल निवासी जीएमएस रोड निरंजनपुर मंडी फेस 2, थाना पटेल नगर, जनपद देहरादून, उम्र 22 वर्ष,
2-हितेश चौधरी पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी मधुर विहार, पलवपुरम, मेरठ, उत्तर प्रदेश, उम्र 19 वर्ष

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश