देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को एक 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला प्रवीन इलियास निवासी शिमला बाईपास पटेलनगर, जिसे चलने फिरने में काफी तकलीफ थी, अपनी शिकायत के सम्बन्ध में उनसे मिलने आने की जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर एसएसपी देहरादून द्वारा स्वयं अपने कार्यालय से बाहर आकर भूतल पर उक्त बुजुर्ग महिला से मुलाकात करते हुए उनकी समस्या के सम्बन्ध में जानकारी ली गई तो बुजुर्ग महिला द्वारा बताया गया कि 03 माह पूर्व उनके द्वारा अब्दुर्रहमान नाम के व्यक्ति को अपने घर पर किराये पर रखा था, जिसके द्वारा किराये पर आने के बाद से ही न तो उन्हें कोई किराया दिया जा रहा है और न ही उनके मकान को खाली किया जा रहा है। उनके घर पर कोई अन्य परिजन न होने के कारण उक्त व्यक्ति लगातार उन्हें किराये के लिये परेशान कर रहा है।
जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर को बुजुर्ग महिला की हर सम्भव सहायता के निर्देश दिये गये। पुलिस द्वारा बुजुर्ग महिला के किरायेदार अब्दुर्रहमान को थाने बुलाया गया तथा बुजुर्ग महिला का किराया देने अथवा उक्त मकान को खाली करने के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए दोनो पक्षो के मध्य वार्ता कराई गयी। वार्ता के दौरान किरायेदार अब्दुर्रहमान द्वारा मकान को खाली करने हेतु अपनी सहमति जताते हुए बुजुर्ग महिला के मकान को खाली किया गया। पुलिस द्वारा बुजुर्ग महिला की शिकायत का त्वरित संज्ञान लेकर की गई कार्यवाही की बुजुर्ग महिला द्वारा प्रशंसा करते हुए एसएसपी देहरादून तथा दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

More Stories
उत्तराखंड की पिंकी बिष्ट को लखनऊ में शक्ति स्वरूपा सम्मान से किया गया सम्मानित
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा आकस्मिक सघन चेकिंग अभियान, पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले वाहनों की जा रही आकस्मिक चैकिंग
एसएसपी दून के निर्देशन में दून पुलिस ने चलाया ऑपरेशन क्रैकडाउन, जनपद में रह रहे बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/श्रमिकों/होम-स्टे, आश्रम, हॉस्टल, होटल एवं अन्य संस्थानों में निवासरत व्यक्तियों के किये सत्यापन