देहरादून
राजधानी के राजपुर रोड में अवैध प्लाटिंग एवं भूमि कटान की शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी सोनिका ने मौके पर जाकर स्थली निरीक्षण कर, तत्काल कार्रवाई करते हुए 4 अधिकारी व कर्मचारियों को निलम्बित कर दिया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी देहरादून सोनिका ने संबंधित स्थल का निरीक्षण करते हुए मौके पर संबंधित अधिकारियों को तलब किया । उन्होंने तत्काल निर्माण कार्यों को ध्वस्तिकरण कराते हुए, प्रथम दृष्टया में लापरवाह अधिकारियों को निलम्बित करने के निर्देश दिए। जिनमें जिला खनन अधिकारी वीरेंद्र सिंह, भू गर्भ वैज्ञानिक अनिल कुमार तथा मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के दो सुपरवाइजरो प्यारे लाल एवं महावीर सिंह को निलंबित कर दिया गया।
जबकि खनिज मोहिरर भूतत्व एवं खनिकर्म इकाई कुंदन सलाल की ओर से अनुज्ञाधारक के विरुद्ध थाना डालनवाला में एफआईआर दर्ज करवा दी गई है।
जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनपद में किसी भी प्रकार की अवैध प्लाटिंग एवं अवैध खनन को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा । अपने-अपने क्षेत्रें में अवैध प्लाटिंग एवं अवैध खनन पर गंभीरता से निगरानी रखेंगे। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन एस के बनरवाल, जिला खनन अधिकारी विजेंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि मंजीत जौहर, राज लूम्बा तथा अनिल कुमार गुप्ता पुत्र श्याम लाल गुप्ता के द्वारा कैनाल रोड पर पहाड काट कर लगभग 14175 वर्ग मीटर भूमि पर समतलीकरण एवं पुश्ता निर्माण का कार्य किया जा रहा था ।प्रकरण के संज्ञान में आने पर प्राधिकरण के अवैध भूमि विकास एवं प्लॉटिंग का कार्य किए जाने के दृष्टिगत सम्बन्धितों के विरूद्व पूर्व में ही कारण बताओ एवं कार्य रोकने के लिए नोटिस भेजने की कार्यवाही 19 जुलाई को कर दी गयी थी । इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को प्राधिकरण उपाध्यक्ष बृजेश कुमार संत ने जिलाधिकारी देहरादून सोनिका ,सचिव प्राधिकरण एम एस बर्निया, निदेशक खनन पैट्रिक , अधीक्षण अभियंता एचसीएस राणा एवं संबंधित अधिकारियों के साथ एक मीटिंग की और निर्णय लेते हुए कार्यवाही की गई। स्थल पर किये अवैध विकास कार्य को तुरंत प्रभाव से ध्वस्त कर दिया गया ।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश