देहरादून
महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा एवं निदेशक पंचायती राज श्री बंशीधर तिवारी सुराज दिवस के अवसर पर जनपद देहरादून के थानों तथा टिहरी के कुढारना गांव में आयोजित चौपाल में शामिल हुए। तथा ग्राम सभाओं में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों के मध्य जमीन पर बैठकर ग्रामीणों से गांव की समस्याओं पर चर्चा की तथा समस्याओं से भी अवगत हुए। उन्होंने ग्राम पंचायत थानो में उपस्थित लोगों के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात भी सुनी।
ग्राम पंचायत थानों में पानी की समस्या के बारे में बताये जाने पर उन्होंने कहा कि पानी की समस्या को जल्द ही दूर किया जाएगा। साथ ही स्वयं सहायता समूह से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में प्रतिभाग करने के लिए श्रीमती सुरुचि मनाली को निर्देशित किया। उन्होंने लोगों से आजीविका सुधार के लिए गौपालन एवं पंचायत में गेस्ट हाउस बनाने की बात कही।
महानिदेशक शिक्षा एवं सूचना बंशीधर तिवार ने ग्राम वासियों से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ ही स्वास्थ्य शिक्षा के प्रति जागरूकता पर ध्यान देने को कहा उन्होंने कहा कि गांवों की समृद्धि विकास से जुड़ा विषय है। अतः सभी को गांवों की आर्थिकी के विकास पर ध्यान देना होगा। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का उद्देश्य भी गांवों को मजबूती देना है।
इस अवसर पर संयुक्त निदेशक राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी, सहायक विकास अधिकारी (पं) श्रीमती सुरुचि मनाली, ग्राम प्रधान श्रीमती बबीता तिवारी एवं अन्य ग्राम वासी उपस्थित रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश