नैनीताल
अंकिता भंडारी केस की सीबीआई जांच की मांग को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई शनिवार को पूरी हो गई है। सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत द्वारा अपना फैसला सुरक्षित रख लिया गया है।
ऋषिकेश के वनंतरा रिजॉर्ट में काम करने वाली अंकिता भंडारी केस में उसके माता-पिता द्वारा एसआईटी की जांच पर सवाल उठाते हुए इसकी सीबीआई से जांच कराने और आरोपियों का नारको टेस्ट कराने की मांग की गई थी। अदालत द्वारा अंकिता के माता पिता से पूछा गया था कि उन्हें एसआईटी की जांच पर भरोसा क्यों नहीं है? और क्यों सीबीआई जांच की जरूरत है।
जिसके जवाब में उन्होंने कहा था कि आरोपी पक्ष द्वारा उन पर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है तथा दो माह बीत जाने के बाद भी एसआईटी द्वारा आरोपियों के खिलाफ न तो चार्जसीट दाखिल की गई और न घटना के ठोस साक्ष्य एसआईटी जुटा सकी है

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू