टिहरी
नरेंद्रनगर विकासखंड के देवल घार स्थित नवोदय विद्यालय में 8 बच्चों तथा 1 अध्यापक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से आसपास के विद्यालयों सहित समूचे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है,
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फकोट के डा० जगदीश जोशी से मिली जानकारी के मुताबिक नवोदय विद्यालय देवल धार में कुछ बच्चों को बुखार की होने की शिकायत मिली थी, डा० जोशी ने बताया कि सूचना पर वे स्वयं व लैब टैक्नेशियन अनिल रयाल 24 जुलाई को विद्यालय पहुंचे,
विद्यालय में बच्चों व शिक्षकों सहित 190 के सैंपल लिए गये 25 जुलाई को रिपोर्ट आने पर 8 बच्चे व एक शिक्षक पोजिटिव पाये गये,सभी को विद्यालय के हॉस्टल में अलग से आइसोलेट किया गया है, कोरोना मरीजों व उनके देखभाल के लिए वहाँ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फकोट से ने बताया कि कोरोना मरीजों सहित आसपास के सभी लोगों से कोरोना गाईड लाइन का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। क्षेत्र में कोरोना महामारी को भूलते जा रहे लोगों में एक बार इस घटना से फिर कोरोना की दहशत साफ नजर आ रही है।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू