देहरादून: राज्य में कोरोना के मामलों की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। कोरोना के ये दूसरी लहर काफी तेजी से फैल रही है। जानकारों के मुताबिक यह पहली लहर के मुकाबले 70 प्रतिशत अधिक तेजी से फैल रही है। जिसका असर भी नजर आ रहा है। उत्तराखंड में पिछले एक सप्ताह में ही कोरोना के आंकड़ों ने ऐसी रफ्तार पकड़ी की एक्टिव मामले 17293 तक जा पहुंचे। जबकि पहले यह आंकड़ा बेहद कम रह गया था।
आज भी राज्य में 2630 मामले सामने आए हैं। कोरोना से मौत के मामले भी अब तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना से आज 12 मौतें हो गई। अब तक 1868 मौते हो चुकी हैं। कोरोना का कुल आंकड़ा 124033 के पार पहुंच गया है। सैंपल पाॅजिटिविटी रेल बढ़ कर 3.72% प्रतिशत हो गया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोरोना कितनी तेज गति से फैल रहा है।

More Stories
उत्तराखंड की पिंकी बिष्ट को लखनऊ में शक्ति स्वरूपा सम्मान से किया गया सम्मानित
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा आकस्मिक सघन चेकिंग अभियान, पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले वाहनों की जा रही आकस्मिक चैकिंग
एसएसपी दून के निर्देशन में दून पुलिस ने चलाया ऑपरेशन क्रैकडाउन, जनपद में रह रहे बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/श्रमिकों/होम-स्टे, आश्रम, हॉस्टल, होटल एवं अन्य संस्थानों में निवासरत व्यक्तियों के किये सत्यापन