देहरादून
उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के मुद्दे पर सियासत जारी है। कांग्रेस ने युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आंदोलन को जारी रखने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में आज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय का घेराव किया गया. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने धामी सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.. वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों को बेरिकेडिंग की मदद से पहले ही रोक लिया गया. पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी समेत तमाम कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया….इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों की तीखी नोंक झोंक भी हुई कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के बजाय उत्तराखंड पुलिस कानून व्यवस्था को बिगाड़ रही है। बेरोजगार युवाओं पर गंभीर धाराओं में मुकदमें लगाए जा रहे हैं जिसका कांग्रेस विरोध करती रहेगी।

More Stories
एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश
नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 6 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक विकासनगर द्वारा किया गया फायर स्टेशन सेलाकुई का अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण, आपात स्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु सदैव तत्पर रहने के दिये निर्देश