हल्द्वानी: अग्निपथ योजना का विरोध में कांग्रेस सोमवार को प्रदेश की सभी 70 विधानसभा में उपवास करेगी। यह जानकारी नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने दी।
हल्द्वानी में रविवार कोे आर्य ने कहा अग्निपथ योजना को युवा अपने भविष्य को अंधकार में डालने की बात लगातार कह रहे हैं क्योंकि कई युवा पूर्व में सेना में भर्ती के लिये परीक्षा दी थी जिसमें सिर्फ उनके लिखित परीक्षा या किसी का मेडिकल होना बाकी था लेकिन उनकी भर्ती को रद्द कर दिया गया है जोकि इन युवाओं के साथ बड़ा छलावा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी कल प्रदेश के सभी 70 विधानसभा में उपवास करेगी ताकि सरकार इस काले कानून को वापस ले।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश