देहरादून
उत्तराखंड कांग्रेस आगामी 27 जून को प्रदेश के सभी विधानसभाओं में सत्याग्रह आंदोलन करेगी और पार्टी नेताओं के सत्याग्रह आंदोलन के माध्यम से केंद्र सरकार को चेतावनी और कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को सहयोग देने की बात करेगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि 27 जून को सभी विधानसभाओं में सभी जिला मुख्यालयों में और सभी ब्लाक मुख्यालयों में कांग्रेस पार्टी अपना सत्याग्रह आंदोलन करेगी और राहुल गांधी और सोनिया गांधी को मजबूत करने का काम करेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज कांग्रेस नेताओं को भाजपा की सत्तासीन सरकार विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से तोड़ने का काम कर रही है जिसमें कांग्रेस का हर कार्यकर्ता मजबूती के साथ पार्टी नेतृत्व के साथ खड़ा है ।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू