देहरादून
उत्तराखंड में विगत 19 अप्रैल को संपन्न लोकसभा चुनाव के तहत टिहरी लोकसभा क्षेत्र की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की सुरक्षा व्यवस्था तथा मतगणना स्थल का कांग्रेस नेताओं ने जायजा लिया।
राजधानी देहरादून के रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में बनाए गए मतगणना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे कांग्रेस नेताओं में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ मीडिया को- ऑर्डिनेटर राजीव महर्षि, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, कांग्रेस नेता रितेश जोशी, प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई विकास नेगी, प्रवक्ता सुलेमान अंसारी, प्रवक्ता मोहन काला, प्रदेश युवा कांग्रेस नेता विकास नेगी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
कांग्रेस नेताओं ने देहरादून की जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका एवं सिटी मजिस्ट्रेट देहरादून से मतगणना से संबंधित जानकारी साझा की तथा अपेक्षा की कि लोकतंत्र की पारदर्शिता, शुचिता और निष्पक्षता के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं ताकि व्यवस्था पर लोगों का भरोसा कायम रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश