देहरादून
उत्तराखंड में आज से मौसम अपना मिजाज बदलने जा रहा है … जिसमें आम जनता को गर्मी और उमस से राहत मिलने वाली है। मौसम निदेशक विक्रम सिंह की मानें तो उत्तराखंड में 17 तारीख से मौसम सुहावना होने जा रहा है जिसमें हल्की बारिश ज्यादातर जगहों पर रहेगी। मौसम निदेशक ने कहा कि 18 और 19 जून को प्रदेश के अंदर वाले जिले चमोली पिथौरागढ़ बागेश्वर में भारी से भारी बारिश हो सकती है और इस दौरान कई जनपदों में तेज हवाएं भी चल सकती है जिसमें लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड में बदले इस मौसम के मिजाज से तापमान सामान्य से नीचे रहेगा जो जनता के लिए गर्मी और उमस ने राहत देने वाला होगा।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू