पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड…
देहरादून
उत्तराखंड की विधानसभा में नियुक्ति के दौरान हुए भाई भतीजावाद को लेकर अब जांच की जाएगी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष से बात कर मामले की जांच करने का अनुरोध करने की बात कही है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री आवास से लेकर मंत्रियों और संघ से जुड़े लोगों के करीबियों को विधानसभा में नियुक्ति दी गई थी।
पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड….
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अब विधानसभा में हुई नियुक्तियों की जांच करवाने की बात कह दी है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि क्योंकि विधानसभा एक संवैधानिक संस्था है लिहाजा वे विधानसभा अध्यक्ष से इस मामले में बात करेंगे और सरकार इसको लेकर होने वाली जांच में पूरा सहयोग करेगी। हालांकि न केवल भाजपा सरकार के दौरान हुई भर्तियों बल्कि पुरानी भर्तियों की भी सरकार जांच करवाने के मूड में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह विधानसभा अध्यक्ष से बात करके किसी भी सरकार में हुई नियुक्ति के दौरान गड़बड़ियों की जांच कराने का अनुरोध करेंगे। इस दौरान राहुल गांधी द्वारा अपने सोशल अकाउंट पर उत्तराखंड में नियुक्तियों के दौरान हो रही गड़बड़ियों का मामला उठाने के सवाल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह इस मामले में राजनीति नहीं करना चाहते उन्होंने कभी भी नहीं कहा कि पटवारी भर्ती और 2015 में दरोगा भर्ती किसके समय में हुई थी वह बस इतना कहना चाहते हैं कि चाहे कोई भी संस्था हो और कोई भी सरकार हो नियुक्तियों में यदि गड़बड़ी हुई है तो उन सभी की जांच की जाएगी।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश