देहरादून : उत्तराखण्ड के नए सीएम तीरथ सिंह रावत ने एक बार फिर से बड़ा एक्शन लिया है जिससे हड़कंप मच गया है। सीएम तीरथ सिंह रावत ने ये एक्शन एक वायरल वीडियो पर लिया है। जानकारी के लिए बता दें कि सीएम तीरथ सिंह रावत ने दुगड्डा लोक निर्माण विभाग के एई और जेई को सस्पेंड कर दिया है जिससे कोटद्वार लोक निर्माण विभाग में हड़कंप मच गया है।
आपको बता दें कि सीएम तीरथ सिंह रावत सीएम की कुर्सी संभालने के बाद से ही एक्शन में हैं। जिसके बाद उन्होंने ताबड़तोड़ फैसले लिए। त्रिवेंद्र रावत के कार्यकाल के दौरान लिए गए कई फैसलों को उन्होंने पलटा और कई लापरवाह अफसरों पर शिकंजा कसते हुए कार्रवाई की और बताया कि काम के प्रति ढिलाई कतई बर्दास्त नहीं की जाएगी। आज बुधवार को एक बार फिर से सीएम ने बड़ा एक्शन लिया। बता दें कि सीएम ने दुग्ड्डा में घटिया सड़क निर्माण के मामले में दोनों अधिकारियों को लोनिवि के एई व जेई को सस्पेंड को सस्पेंड किया है। सीएम ने रथुवाढाब दुगड्डा मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण मामले को गंभीरता से लेते हुए एई अजीत सिंह और जेई अनिल कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है।
आपको बता दें कि सीएम ने ये एक्शन एक युवक द्वारा वायरल की गई वीडियो को देखने के बाद लिया है। देवेश नाम के युवक ने सड़क निर्माण में हो रहे घटिया डामरीकरण का एक वीडियो वायरल किया था जिसके बाद सीएम ने एक्शन लिया और सीएम के इस एक्शन के बाद लोनिवि दुगड्डा में हड़कंप मचा हुआ।

More Stories
उत्तराखंड की पिंकी बिष्ट को लखनऊ में शक्ति स्वरूपा सम्मान से किया गया सम्मानित
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा आकस्मिक सघन चेकिंग अभियान, पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले वाहनों की जा रही आकस्मिक चैकिंग
एसएसपी दून के निर्देशन में दून पुलिस ने चलाया ऑपरेशन क्रैकडाउन, जनपद में रह रहे बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/श्रमिकों/होम-स्टे, आश्रम, हॉस्टल, होटल एवं अन्य संस्थानों में निवासरत व्यक्तियों के किये सत्यापन