देहरादून: मुख्यमंत्री गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर ‘ सर्वश्रेष्ठ बने उत्तराखण्ड अपना’ पर आधारित ‘हमारो पहाड़’ धारावाहिक के टाइटल सॉग का लोकार्पण किया।
इस टाइटल सांग में उत्तराखण्ड की विकास यात्रा से संबंधित विभिन्न पहलुओं एवं राज्य सरकार द्वारा जनहित के लिए उठाये गये महत्वपूर्ण कार्यों को दिखाया गया है।
इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी,अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ‘हमारो पहाड़’ धारावाहिक के टाइटल सॉग के गीतकार नरेन्द्र रौथाण,अमित खरे,भूपेन्द्र बसेड़ा आदि उपस्थित थे।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश