शिमला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संसदीय क्षेत्र शिमला से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप के पक्ष में आयोजित विजय संकल्प यात्रा में प्रतिभाग किया।
मुख्यमंत्री धामी ने जनसंपर्क अभियान के दौरान जनता-जनार्दन से भाजपा को अपना अमूल्य मत देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “अबकी बार 400 पार” के संकल्प को साकार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस दौरान शिमला की जनता से मिले असीम स्नेह और प्रेम से मन अभिभूत है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पिछले डेढ़ साल से कांग्रेस का शासन है। इस समयांतराल में ही जनता कांग्रेस से त्रस्त हो चुकी है। जनता इस बार कांग्रेस की तुष्टिकरण और देशविरोधी मानसिकता को नकारते हुए आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश