देहरादून
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनके मध्य राज्य की विभिन्न विकास योजनाओं और समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।
इस मुलाकात के साथ ही कैबिनेट विस्तार और फेरबदल की अटकलों ने फिर रफ्तार पकड़ ली। सियासी गलियारों में इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही कैबिनेट में नये चेहरे शामिल किए जा सकते हैं। मुलाकात ऐसे वक्त में हुई है जब धामी दिल्ली से लौटे हैं। दिल्ली में सीएम ने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। तब से ही चर्चा है कि कैबिनेट के चार खाली पद भरे जा सकते हैं साथ ही विवादित मंत्रियों को हटाया जा सकता है ताकि सरकार की छवि से दाग हटाए जा सकें।

More Stories
पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा किया गया थाना बसंत विहार का वार्षिक निरीक्षण, मालखाने के निरीक्षण में लम्बित माल मुकदमाती के शीघ्र निस्तारण के दिये निर्देश, थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों से करवाई शस्त्र कवायद
इनोवा कार को खतरनाक तरीके से दौड़ाकर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मृत्यु करने वाले को पुलिस ने भेजा जेल
धामी कैबिनेट का विस्तार, 5 पांच नए मंत्रियों को मिली जगह