देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर के किसान स्व. सुखवंत सिंह की मृत्यु के मामले में परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए कहा है कि इस मामले की जांच में किसी भी स्तर पर कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथ है और इस दुखद घटना के लिए किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।मुख्यमंत्री ने मंगलवार को स्व. सुखवंत सिंह के भाई परविंदर सिंह से दूरभाष पर वार्ता कर हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत सुखवंत सिंह के पिता एवं अन्य परिजनों की मौजूदगी में उनके भाई के साथ दूरभाष पर वार्ता कर कहा कि इस दुखद घटना की भरपाई तो संभव नहीं है, लेकिन सरकार इस मामले में दोषी लोगों को कानूनी रूप से सख्त से सख्त सजा दिलवाने हेतु प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले की जानकारी मिलते ही तत्काल उच्चाधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश देने के साथ ही कुमांऊॅ कमिश्नर को मजिस्टीरियल जांच करने के आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने परिवार को हर कीमत पर परिवार को इंसाफ का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोई भी घटना होने पर सरकार ने तत्परता एवं प्रतिबद्धता से कार्रवाई सुनिश्चित पीड़ितों के न्याय दिलाने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जल्दी पीड़ित परिवार से भी मिलेंगे।

More Stories
धामी कैबिनेट का विस्तार, 5 पांच नए मंत्रियों को मिली जगह
दून की सड़कों पर तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर, बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक अन्य घायल
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोक संस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह, आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया