देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 10 वीं एवं 12वीं की परीक्षा में सफल हुए छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 12वीं की परीक्षा में सफल हुए छात्र उच्च शिक्षण संस्थानों का हिस्सा बनकर देश व समाज की सेवा के लिये अपनी सक्षमता साबित करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे युवा छात्र देश के भावी नागरिक है। उन्होंने सभी की उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन छात्रों का परीक्षा परिणाम उनकी आशा के अनुकूल नही रहा वे हतास एवं निराश न हो बल्कि दुगने उत्साह के साथ आगामी परिक्षा की तैयारी में जुट जाय। पूरे मनोयोग से यदि असफलता का सामना किया जाय तो सफलता अवश्य मिलती है।
मुख्यमंत्री ने विद्यालयी परीक्षा आयोजन से जुड़े अध्यापकों एवं कार्मिकों को भी बधाई दी है।

More Stories
उत्तराखंड की पिंकी बिष्ट को लखनऊ में शक्ति स्वरूपा सम्मान से किया गया सम्मानित
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा आकस्मिक सघन चेकिंग अभियान, पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले वाहनों की जा रही आकस्मिक चैकिंग
एसएसपी दून के निर्देशन में दून पुलिस ने चलाया ऑपरेशन क्रैकडाउन, जनपद में रह रहे बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/श्रमिकों/होम-स्टे, आश्रम, हॉस्टल, होटल एवं अन्य संस्थानों में निवासरत व्यक्तियों के किये सत्यापन