देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न जनपदों की सिंचाई परियोजनाओं, सड़कों के चौडीकरण एवं मानव वन्य जीव संघर्ष को कम करने के प्रयासों में तेजी लाए जाने के साथ ही आपदा की दृष्टि से संवेदनशील जनपदों में संचार सुविधाओं के विकास आदि के लिए कुल 160.54 करोड का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नाबार्ड वित्त पोषण से सम्बन्धित विभिन्न जनपदों के अन्तर्गत सिंचाई विभाग की विभिन्न 16 योजनाओं की लागत ₹ 53.68 करोड़ की योजना स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री धामी द्वारा जनपद उधम सिंह नगर की किच्छा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगला-किच्छा मोटर मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-44) के कि.मी. 4.850 से कि.मी. 12.600 तक के हिस्से को दो लेन से चार लेन में बदलने की योजना के लिए ₹ 80.63 करोड़ की योजना स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने मानव वन्य जीव संघर्ष की रोकथाम हेतु वन प्रभागों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने एवं अन्य सम्बन्धित क्रियाकलापों हेतु तात्कालिक रूप से ₹ 11.00 करोड़ की योजना राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत किये जाने के साथ ही आपदा के दृष्टिगत् संवेदनशील 05 जनपदों (पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी एवं बागेश्वर) में पुलिस संचार नेटवर्क को उच्चीकृत किये जाने हेतु ₹ 15.23 करोड़ की योजना राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

More Stories
दून की सड़कों पर तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर, बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक अन्य घायल
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोक संस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह, आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल,पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर