मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4 अक्तूबर को उत्तरकाशी और पौङी की घटनाओं में प्रभावितों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। दोनों घटनाओं में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये, गम्भीर घायल को 1-1 लाख रूपये और सामान्य घायल को 50-50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उक्तानुसार सहायता राशि प्रभावितो को तत्काल उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये हैं।
इससे पहले मुख्यमंत्री धामी और डॉ निशंक बीरोंखाल में हुई सड़क दुर्घटना के घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बचाव व राहत कार्यों का जायजा लेने के साथ ही स्थानीय लोगों से बातचीत भी की। उसके बाद कोटद्वार जाकर बेस चिकित्सालय कोटद्वार में घायलों का हालचाल पूछा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुख की घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश