हरिद्वार
सीबीआई देहरादून द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध जन जागरण कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड के कई जिलो मे जनजागरण कार्यक्रम के बाद कल और आज सीबीआई की 3 सदस्य टीम द्वारा हरिद्वार के जगजीतपूर, लक्सर, रूडकी में विभिन्न जगह और अनेक ग्रामो मे जनजागरण किया और सीबीआई के भ्रष्टाचार निरोधक पोस्टर सार्वजनिक स्थान तथा केंद्र सरकार के प्रतिष्ठानो पर लगाए गए ।
सीबीआई टीम द्वारा बताया कि यदि कोई भी केन्द्रीय अधिकारी/ कर्मचारी ( इन्कम टैक्स, Central excise, वायुसेना, जलसेना, सेना, राष्ट्रीयकृत बैंक, BSNL, BHEL, कैण्टोमेन्ट बोर्ड, EPFO, THDC, FRI, ONGC, रेलवे, IMA, LIC, इन्श्योरेंस, AIMS, AG Office, पासपोर्ट, IRDE, , ऑर्डिनेन्स CGHS, DEAL, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, OLF सर्वे ऑफ़ इंडिया, सेना, BRO, पैरा मिलिट्री, BEL, MES, आईआईपी, पोस्ट ऑफिस, आईआईपी, सेन्य केन्टीन, केन्द्रीय विश्वविद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय, पोस्ट ऑफिस इत्यादि) सरकारी कार्य करने के लिए रिश्वत मांगता है या किसी घोटाले मे सम्मिलित हैं या आय से अधिक सम्पत्ति है तो उनको पकडवाने के लिए सी0बी0आई0, इन्द्रानगर सीमाद्वार देहरादून को 9410549158 पर सूचित करे।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश