देहरादून
राजकोट में विजय हजारे टूर्नामेंट खेलने पहुंची उत्तराखंड की टीम के खिलाड़ी आर्य सेठी के साथ कोच मनीष झा ने मारपीट और गालीगलौज करने की कोशिश की। इस मामले में मनीष झा और आर्य के पिता वीरेंद्र सेठी ने एक-दूसरे पर आरोप लगाकर एसोसिएशन से शिकायत की।
युवा क्रिकेटर से मारपीट और वसूली के मामले में उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन (सीएयू) के सचिव महिम वर्मा समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में कई महीने से जांच चल थी। अब डीआईजी के आदेश पर कार्रवाई हुई है।
किया गया है। मामले में कई महीने से जांच चल थी। अब डीआईजी के आदेश पर कार्रवाई हुई है।
मामला पिछले साल दिसंबर का है। आरोप है कि राजकोट में विजय हजारे टूर्नामेंट खेलने पहुंची उत्तराखंड की टीम के खिलाड़ी आर्य सेठी के साथ कोच मनीष झा ने मारपीट और गालीगलौज करने की कोशिश की। इस मामले में मनीष झा और आर्य के पिता वीरेंद्र सेठी ने एक-दूसरे पर आरोप लगाकर एसोसिएशन से शिकायत की। मैच के दौरान आर्य सेठी के सोने पर और टीम को सपोर्ट नहीं करने को लेकर विवाद बढ़ गया।
यही नहीं, आरोप है कि सीएयू के सचिव ने आर्य सेठी से 10 लाख रुपये की मांग भी की थी। इसके बाद आर्य के पिता ने मारपीट व उत्पीड़न समेत कई आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी थी। लंबे समय तक वसंत विहार पुलिस ने मामले की जांच की। थानाध्यक्ष विनोद राणा ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पुलिस कप्तान डीआईजी जन्मेजय खंडूड़ी ने केस दर्ज करने के आदेश दिए।
सोमवार देर रात सीएयू के सचिव महिम वर्मा, सत्यम शर्मा, पीयूष कुमार रघुवंशी, नवनीत मिश्रा, एक क्रिकेट अकादमी से जुड़े संजय गुसाईं, मनीष झा और पारुल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। पूर्व में हुई जांच को आधार बनाकर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

More Stories
उत्तराखंड की पिंकी बिष्ट को लखनऊ में शक्ति स्वरूपा सम्मान से किया गया सम्मानित
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा आकस्मिक सघन चेकिंग अभियान, पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले वाहनों की जा रही आकस्मिक चैकिंग
एसएसपी दून के निर्देशन में दून पुलिस ने चलाया ऑपरेशन क्रैकडाउन, जनपद में रह रहे बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/श्रमिकों/होम-स्टे, आश्रम, हॉस्टल, होटल एवं अन्य संस्थानों में निवासरत व्यक्तियों के किये सत्यापन