
देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को गुरू गोबिन्द सिंह महाराज का 357वां प्रकाश उत्सव के उपलक्ष में देहरादून रेसकोर्स तथा प्रेमनगर स्थित गुरुद्वारे में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुद्वारा में मत्था टेका और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मानवता की प्रतिमूर्ति, सिख संप्रदाय के दसवें गुरु और खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह के 357 वां प्रकाश पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा आज हम सब उनका 357वां प्रकाश पर्व मना रहे हैं। उन्होंने कहा गुरु गोविंद सिंह अपने समय में एक महान सिख गुरु थे और सिख धर्म के अनुयायी उन्हें अपने धर्मिक उपदेशों और सेवा के कारण सम्मानित करते थे। उन्होंने सिख समाज को शिक्षाएँ दीं और सिखों को सामाजिक, धार्मिक और आर्थिक संदर्भ में मार्गदर्शन किया।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा गुरु गोविंद सिंह का सिख धर्म के उत्थान में अभूतपूर्व योगदान रहा। वह सत्य और धर्म की रक्षा के पथ पर चलते थे तथा उनका जीवन व संदेश हम सबकों एक शक्ति और मार्गदर्शन देता है। उन्होंने कहा वह ऐसे धर्मरक्षक थे, जिन्होंने धर्म विरोधी शासकों से लोहा लिया और देश की रक्षा के लिए अपने चार साहिबजादों को अर्पित भी किया। उन्होंने कहा साहिबजादो का सर्वोच्च बलिदान मातृभूमि और स्वधर्म की रक्षा के लिए हम सभी को सदैव प्रेरणा प्रदान करता रहेगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुद्वारे में प्रसाद भी वितरण किया।
इस अवसर पर प्रधान गुलजार सिंह,चरण जीत सिंह,दलबीर सिंह, देवेंद्र सिंह भसीन, गुरुबक्ष सिंह, प्रधान भगत सिंह सेठी, कुलदीप सिंह, मनमोहन सिंह, डिंपल शरणजीत सिंह, सुरजीत सिंह, रविंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू