देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किक बॉक्सिंग के खिलाड़ियों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक लाकर उत्तराखण्ड का मान बढ़ाये जाने पर पुष्पगुच्छ और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
गौरतलब है कि कोलकाता में आयोजित 18 से 21 अगस्त 2023 तक चलने वाली वाको इंडिया किक बॉक्सिंग नेशनल प्रतियोगिता में देहरादून के 7 खिलाड़ियों ने परचम लहराया। इनमें विभोर पंवार (-67 वर्ग में स्वर्ण पदक), अनुज कुमार (-45वर्ग में स्वर्ण पदक), आश्रय रावत (-57वर्ग में रजत पदक), कुनाल सोधी (-51वर्ग में स्वर्ण पदक), अनुज कुमार (-60 वर्ग में स्वर्ण पदक), आयुष सिंह (-47 वर्ग में रजत पदक), मनीष (-70 वर्ग में स्वर्ण पदक) ने अपने नाम किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन कर उनके उज्वल भविष्य की कामना भी की।
इस अवसर पर दीपक पुंडीर, अनुज कौशल, संध्या क्षेत्री, प्रदीप रावत आदि उपस्थित रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश