देहरादून
सोमवार सुबह मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल बाबा केदार के दर्शन को केदारनाथ धाम पहुंचे यहां उन्होंने बाबा केदार की विधिवत पूजा अर्चना की और दिसंबर माह में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के सफलतम आयोजन के लिए बाबा केदार से प्रार्थना की।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि दिसंबर में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिति के सफल होने से राज्य में हर क्षेत्र में काम होगा। कहा कि राज्य में निवेश करने वाले उद्योगपतियों व निवेशकों में राज्य के 70 प्रतिशत युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
वही, मंत्री डॉ अग्रवाल ने बद्रीनाथ धाम के भी दर्शन किए इस दौरान बद्रीनाथ के मास्टर प्लान पर किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली। इस मौके पर मंदिर समिति से जुड़े स्थानीय किशोर पवार द्वारा डॉ अग्रवाल का स्वागत किया गया।
इस दौरान उनके पुत्र पीयूष अग्रवाल और पुत्रवधू डॉ अर्श भी उपस्थित रही।

More Stories
दून की सड़कों पर तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर, बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक अन्य घायल
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोक संस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह, आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल,पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर