हल्द्वानी
उत्तराखंड में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है, चार दिनों से हो रही लगातार बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। हल्द्वानी के गौला नदी, शेर नाले व नंधौर नदी का रौद्र रूप भी देखने को मिला रहा है। हल्द्वानी सितारगंज मार्ग को जोड़ने वाली सड़क पर शेर नाला में भारी पानी आ जाने से हल्द्वानी सितारगंज मार्ग चोरगलिया में बंद हो गया है। आलम यह है कि रोडवेज बस चालक ने उफनती नाले में बस को डाल दिया जहां नाले के अंदर पहुंचते हैं बस बंद हो गई जहां बस में बैठे सवारियों की सांसे अटक गई गनीमत रही कि तत्परता दिखाते हुए चालक ने बस को नदी से पीछे निकाल दिया नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। शेर नाले के दोनों ओर पुलिस के जवान मौजूद है लोगों को नाले पार नहीं करने की अपील कर रहे हैं उसके बावजूद भी लोग जान जोखिम डाल कर अपने वाहनों को नाले से निकाल रहे हैं। नाला पार करने के दौरान हादसे भी हो रहे हैं लेकिन लोग हैं कि मानने को तैयार नहीं है।
बताया जा रहा है कि बीते रोज, रविवार से शेर नाला में भारी पानी आ रहा है जिसके चलते आवागमन बंद है लेकिन लोग जान जोखिम में डालकर नाले को पार कर रहे हैं वहीं पुलिस लोगों को नाले नहीं पार करने की गुहार लगा रही है लेकिन लोग जान जोखिम में डाल रहे हैं। एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने लोगों से अपील की है कि बरसात के दौरान पानी आने के दौरान नाले और नदियों को पार नहीं करें।

More Stories
एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश
नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 6 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक विकासनगर द्वारा किया गया फायर स्टेशन सेलाकुई का अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण, आपात स्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु सदैव तत्पर रहने के दिये निर्देश