देहरादून
बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार और उनके साथी आज देर शाम जमानत के बाद देहरादून जेल से बाहर आए जिसके बाद जेल के बाहर खड़े उनके अन्य साथियों ने जमकर फूल मालाओं से स्वागत किया।
बॉबी पवार अध्यक्ष बेरोजगार संघ
इस दौरान बॉबी पवार ने कहा कि आंदोलन अभी भी पूर्व की भांति ही जारी रहेगा।। सरकार को युवा बेरोजगारों की मांगों पर अमल करना चाहिए जिससे बेरोजगारों का आंदोलन समाप्त हो सके, उन्होंने कहा कि जब तक सरकार नियुक्ति प्रक्रिया रोककर जांच नहीं करा देती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
बता दे कि राजधानी में बीते गुरुवार को युवाओं के आंदोलन के बाद हुए पथराव के मामले में गिरफ्तार बेरोजगार छात्र संघ के अध्यक्ष बॉबी पवार व उनके साथी अदालत से जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा हो गए हैं। बॉबी पवार ने समस्त मीडिया बन्धुओं, अधिवक्ताओं व बार एसोसिएशन का धन्यवाद व्यक्त करते हुए सभी युवाओं का भी आभार व्यक्त किया है।
इस मौके पर दून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल,सचिव अनिल कुमार शर्मा,अधिवक्ता शिवा वर्मा,रोबिन त्यागी,दीपक गुप्ता,संग्राम सिंह पुंडीर आदि मौजूद रहे।

More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के कार्यो के साथ ही प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की वित्तीय स्वीकृति