देहरादून
पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक्शन एंड रिसर्च सोसाइटी द्वारा जोशीमठ में भू-धंसाव से उत्पन्न हुई आपदा की स्थिति को देखते हुए आपदा प्रभावितों के लिए राहत सामग्री के वाहन को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। राहत सामग्री में हीटर, कंबल, केतली, बिस्कुट, मैगी, दंत क्रांति, साबुन, नमकीन इत्यादि है।
इस अवसर पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि हमारे सभी प्रतिनिधियों ने हर तरीके से सहयोग करने का काम किया है। उन्होंने कहा सभी मंत्रियों एवं विधायकों ने अपने एक माह की पेंशन जोशीमठ वासियों को प्रदान किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा अन्य सामाजिक संगठनों के माध्यम से भी प्रभावितों को उपलब्ध कराया जा रहा है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने जोशीमठ के लिए भेजी गई राहत सामग्री के लिए मंत्री गणेश जोशी का आभार भी प्रकट किया।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार प्रभावितों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा आज यह राहत सामग्री भेजी गई है और आगे जो भी आवश्यकता होगी उसे भी पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार जोशीमठ की तकनीकी रिपोर्ट ले रही है, जिसके आधार पर प्रभावितों का पुनर्वास किया जाएगा। मंत्री जोशी ने कहा जोशीमठ की स्थिति का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फीडबैक ले रहे है। मंत्री ने जोशीमठवासियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि पूरी सरकार इस दुख की घड़ी में जोशीमठ के लोगों के साथ खड़ी है।
इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष नेहा जोशी, कैलाश पंत, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा, मंडल महामंत्री आशीष थापा आदि उपस्थित रहे।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू