हरिद्वार: बाइक पर सवार दंपति को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। यह हादसा लंढ़ौरा में हुआ।
गंगनहर कोतवाली रुड़की क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी बुजुर्ग दंपति बाइक पर सवार होकर लंढौरा स्थित एक रिश्तेदारी में किसी की मौत पर शोक जताने गए थे। जब वो लौट रहे थे तो लंढौरा में एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार पत्नी 60 वर्षीय इशरत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति अख्तर गंभीर रूप से घायल हो गया।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी दून के निर्देशों पर लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान, कबाड़ का काम करने वाले 293 व्यक्तियों के पुलिस ने किये सत्यापन
दिवारीखौल जोखणी मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति के लिये क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं