हरिद्वार
झबरेड़ा थाना क्षेत्र की एक फैक्ट्री में हादसे के दौरान दो महिला कर्मियों की मौत हो गई जबकि चार महिला कर्मचारी घायल हुई है।सूचना पर पहुँची झबरेड़ा थाना पुलिस ने घायल महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है साथ ही म्रतक महिलाओं का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद फैक्ट्री के बाहर ग्रामीणों की भीड़ लग गई, एहतियात के तौर पर पुलिस बल को तैनात किया गया है।सूचना पर पहुँची झबरेड़ा थाना पुलिस ने घायल महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है साथ ही म्रतक महिलाओं का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद फैक्ट्री के बाहर ग्रामीणों की भीड़ लग गई, एहतियात के तौर पर पुलिस बल को तैनात किया गया है।जानकारी के अनुसार झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कोतवाल आलमपुर स्थित एक मशरूम की फैक्ट्री है, जिसमे काम करते समय दूसरी मंजिल से लोहे का जाल गिर गया, जिसकी चपेट में करीब आधा दर्जन महिला कर्मचारी आ गई।जिनमे दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि चार घायल महिला कर्मियों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है। सूचना पर मंगलौर सीओ भी मौके पर पहुँचे है और घटना की जानकारी ली है। वही घटना की जानकारी लगने पर फैक्ट्री की बहार ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया।बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की है। उधर फैक्ट्री मालिक मौके से फरार है। एसपी देहात स्वप्न किशोर ने बताया मशरूम फैक्ट्री में दूसरी मंजिल से लोहे का जाल गिरने से दो महिलाओं की मौत हुई है।एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स झबरेड़ा भेजा गया है, तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया घायल महिलाओं को अस्पताल भिजवा दिया गया है।
पूरे मामले जानकारी देते हुए एसएसपी अजय सिंह बताया की इस घटना में दो महिलाओं की मौत और चार लोग घायल है।मृतकों और घायलों को मुआवजा दे दिया गया है। अगर कोई तहरीर देता है तो कार्रवाई भी की जाएगी।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश