देहरादून
शनिवार को देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में अंतिम पग भरते ही 319 नौजवान भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। इसके साथ ही 68 विदेशी कैडेट भी पास आउट हुए। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने परेड की सलामी ली।

भारत माता तेरी कसम, तेरे रक्षक बनेंगे हम… आईएमए गीत पर कदमताल करते जेंटलमैन कैडेट शनिवार को ड्रिल स्क्वायर पर पहुंचे तो लगा कि वीरता और शौर्य का विशाल सागर उमड़ आया हो। एक साथ उठते कदम और गर्व से तने सीने दर्शक दीर्घा में बैठे हरेक शख्स के भीतर ऊर्जा का संचार कर रहे थे।
राष्ट्रपति ने कैडेटों को ओवरऑल बेस्ट परफार्मेंस व अन्य उत्कृष्ट सम्मान से नवाजा। अनमोल गुरुंग को स्वाॅर्ड ऑफ ऑनर व स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। तुषार सपरा को रजत व आयुष रंजन को कांस्य पदक मिला। कुणाल चौबीसा ने सिल्वर मेडल (टीजी) हासिल किया। सर्वश्रेष्ठ विदेशी कैडेट भूटान के सांगे फेनदेन दोरजी चुने गए।

पासआउट होने वाले कैडेटों के हिसाब से 45 कैडेट के साथ उत्तर प्रदेश टॉप पर…..
उत्तराखंड 43 कैडट के साथ दूसरे स्थान पर
34 जेंटलमैन कैडेट देने वाला हरियाणा तीसरे स्थान पर
चौथे स्थान पर 26 कैडेट के साथ बिहार
राजस्थान 23 कैडेट के साथ पांचवें स्थान पर
राज्यवार कैडेटों की संख्या….
उत्तर प्रदेश- 45
उत्तराखंड- 43
हरियाणा- 34
बिहार- 26
राजस्थान- 23
पंजाब- 22
मध्य प्रदेश- 20
महाराष्ट्र- 20
हिमाचल प्रदेश- 13
जम्मू कश्मीर-11
दिल्ली-11
तमिलनाडु-7
कर्नाटक- 6
केरल- 5
आंध्र प्रदेश- 5
चंडीगढ- 5
झारखंड- 4
पश्चिम बंगाल-3
तेलंगाना- 3
मणिपुर- 2
गुजरात-2
गोवा- 2
उड़ीसा- 2
असम-2
मिजोरम- 2
छत्तीसगढ़- 2
मिजोरम -2

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू