देहरादून
अपनी मांगों को लेकर सोमवार और मंगलवार को देहरादून जिले में बैंककर्मी हड़ताल पर रहेंगे। केनरा, पीएनबी, यूनियन, सेंट्रल बैंक समेत अन्य बैंकों के कर्मचारी हड़ताल के पक्ष में है। हड़ताल में कर्मचारी शामिल होंगे, अफसर दोनों दिन काम करेंगे।
उत्तरांचल बैंक इप्लाइज यूनियन के जिला सचिव चंद्रकांत जोशी ने बताया कि 28 और 29 मार्च को यूनियन से जुड़े बैंककर्मी हड़ताल पर रहेंगे। सोमवार को सरकार के खिलाफ एस्लेहॉल पर प्रदर्शन किया जाएगा। कहा कि जब तक मांगें नहीं मानी जाती बैंककर्मी आंदोलन करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि बैंककर्मियों की मांग लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान ही नहीं दे रही। बताया कि हड़ताल में केनरा, पीएनबी, यूनियन, सेंट्रल बैंकों में तैनात बैंककर्मी शामिल रहेंगे।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश