
देहरादून
अगर आप नये साल की पूर्व संध्या या फिर नये साल का जश्न मनाने देहरादून के FRI मे जाने का मन बना रहे है तो आपके लिए एक बुरी खबर है भारतीय वन अनुसंधान के डायरेक्टर ने FRI परिसर को आने वाली 15 जनवरी तक बंद रखने का फैसला लिया है कारण है वन अनुसंधान परिसर मे गुलदार और उसके परिवार की धमक। जी हां पिछले कुछ दिने से वन अनुसंधान परिसर मे गुलदार अपने बच्चो के साथ चहलकदमी करता देखा गया है डायरेक्टर का कहना है कि ये फैसला पर्यटको की सुरक्षा को लेकर लिया गया है फिलहाल वन विभाग मे गुलदार और उसके बच्चो को पकडने के लिए परिसर मे दो जगह पिंजरे लगा दिये है वन विभाग के अधिकारीयो का कहना है कि बच्चो के साथ गुलदार ज्यादा खतरनाक साबित होता है अतः FRI प्रबंधन के द्वारा लिया गया यह फैसला उचित है।

More Stories
धामी कैबिनेट का विस्तार, 5 पांच नए मंत्रियों को मिली जगह
दून की सड़कों पर तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर, बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक अन्य घायल
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोक संस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह, आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया