जोशीमठ
बीते साल सात फरवरी को ऋषि गंगा की आपदा में 206 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें से 88 के शव बरामद किए जा चुके थे। एनटीपीसी के 140 श्रमिकों की भी इस आपदा में मौत हो गई थी।
तपोवन विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना की सुरंग से एक और मानव अंग बरामद हुआ है। कंपनी की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। ऋषि गंगा की आपदा के डेढ़ साल बाद भी सुरंग से शव और मानव अंग मिलने का सिलसिला जारी है। परियोजना के बैराज के पास सुरंग में पुनर्निर्माण का कार्य चल रहा है।
मंगलवार को परियोजना की निर्माणदायी संस्था हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी के सीनियर प्रशासनिक सहायक अंबादत्त भट्ट ने पुलिस को सूचना दी कि सुरंग के करीब 600 मीटर अंदर एक मानव अंग बरामद हुआ है।
जोशीमठ थाना प्रभारी विजय भारती ने बताया कि पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। मानव अंग के शिनाख्त के प्रयास किए गए लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई है। जरूरी कार्रवाई के बाद डीएनए सुरक्षित रखा जाएगा।

More Stories
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा किया गया थाना बसंत विहार का वार्षिक निरीक्षण, मालखाने के निरीक्षण में लम्बित माल मुकदमाती के शीघ्र निस्तारण के दिये निर्देश, थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों से करवाई शस्त्र कवायद
इनोवा कार को खतरनाक तरीके से दौड़ाकर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मृत्यु करने वाले को पुलिस ने भेजा जेल