देहरादून
लोकसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच उत्तराखंड में एक बार फिर नोटिस पर सियासत गरमा गई है। पौड़ी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गणेश गोदियाल को इनकम टैक्स विभाग ने एक साथ तीन नोटिस भेजे हैं, जिसे लेकर सवाल उठने लगे हैं। गणेश गोदियाल ने इसे डराने की साजिश बताया है। साथ ही उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि वो डरने वाले नहीं हैं और हर जांच के लिए तैयार हैं। गोदियाल ने कहा कि 2016 में भी उन्हें डराने और फंसाने की कोशिश हुई थी, लेकिन जांच में कुछ नहीं निकला। गणेश गोदियाल ने नोटिस की टाइमिंग पर भी सवाल उठाए हैं। ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स विभाग को लेकर कांग्रेस पहले भी सवाल उठाती रही है और अब ठीक चुनाव के वक्त गणेश गोदियाल को भेजे गए नोटिस को लेकर इस पर संग्राम तय है। बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस इसे बड़ा मुद्दा भी बना सकती है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश