देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनपद नैनीताल के कृषक हर्ष सिंह डंगवाल को पुष्प गुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।गौरतलब है, कि ग्रेटर नोएडा में जैविक इंडिया एवार्ड के 4th एवार्ड कार्यक्रम में नैनीताल के ग्राम सुनकिया, ब्लॉक- धारी के कृषक हर्ष सिंह डंगवाल को जैविक कृषि के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए जैविक इंडिया अवार्ड प्रदान किया गया। मंत्री गणेश जोशी ने कृषक को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए और लोगो को भी प्रोत्साहित करने की बात कही।
इस अवसर पर सचिव कृषि दीपेंद्र चौधरी, डीजी कृषि रणवीर सिंह चौहान, अपर निदेशक कैसी पाठक, संयुक्त कृषि निदेशक जैविक श्री अंजनी कुमार उपाध्याय ,संयुक्त कृषि निदेशक नियोजन श्री दिनेश कुमार, जैविक बोर्ड के एमडी विनय कुमार ,कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी धारी डॉक्टर नारायण सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू