हरिद्वार
हरिद्वार के पथरी में हुए शराब कांड के बाद जिले में पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने खास तैयारी की है . चुनाव के दौरान अवैध शराब पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में ड्रोन से निगरानी रखने के साथ साथ बड़ी मात्रा में फोर्स तैनात की जाएगी.एसएसपी हरिद्वार ने कहा कि चुनाव में शराब के चलन को रोकने के लिए ड्रोन की भी मदद ली जा रही है. पंचायत चुनाव में अवैध शराब के प्रयोग को रोकने के उपाय पर उन्होंने कहा कि जब से चुनाव शुरू हुआ है तभी से लगातार एक अभियान चलाया जा रहा है और दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई उसके पहले ही करीब 5000 लीटर के आसपास देसी, अंग्रेजी शराब बरामद की गई थी अभी भी यह अभियान जारी है, देहात क्षेत्र में हमने ड्रोन की मदद लेना भी शुरू किया है. उन्होंने कहा कि चुनाव में भारी फोर्स की जरूरत पड़ेगी इसकी डिमांड हमने अपने उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दी है जैसे ही फोर्स प्राप्त होता है उसके आधार पर वह तैनात किया जाएगा।

More Stories
दून की सड़कों पर तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर, बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक अन्य घायल
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोक संस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह, आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल,पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर